नगर पालिका की तीन सीटों पर महिला कांग्रेस का दावा, टिकट नही मिला तो उतरेंगी निर्दलीय

Aug 21, 2026 - 18:14
 0
नगर पालिका की तीन सीटों पर महिला कांग्रेस का दावा, टिकट नही मिला तो उतरेंगी निर्दलीय

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर दावेदारी तेज होने लगी है। अब महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी टिकट वितरण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की मांग को लेकर मैदान में उतर आई हैं।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पंचोली और राजीव गांधी बिग्रेड से जुड़ी विमला देवी सोनी ने  मीडिया वालों के पास अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जहाजपुर नगर पालिका के 25 वार्डों में से कम से कम तीन वार्डों में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का टिकट दिया जाना चाहिए।

मनीषा पंचोली ने कहा कि महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। ऐसे में टिकट वितरण में महिला कार्यकर्ताओं को भी उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि तीन सीटों पर महिला कार्यकर्ताओं की दावेदारी को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों तक संदेश पहुंचाया गया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि पार्टी ने महिला कार्यकर्ताओं की मांग को नजरअंदाज किया और टिकट नहीं दिया, तो महिला कांग्रेस में बगावत के स्वर उठ सकते हैं और संबंधित कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय ले सकती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................