नालों के कार्य में धीमी प्रगति पर बीडीए कमिश्नर सख्त, संवेदकों को जारी किए नोटिस

May 5, 2026 - 19:07
 0
नालों के कार्य में धीमी प्रगति पर बीडीए कमिश्नर सख्त, संवेदकों को जारी किए नोटिस

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर विकास प्राधिकरण ने शहर में नालों के निर्माण एवं सुधार कार्यों की अत्यंत धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।  प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया ने बताया कि कार्यों में अपेक्षित गति नहीं लाई जा रही थी तथा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए चार ठेकेदारों को कड़े नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
जिन कार्यों में पाई गई धीमी प्रगति-
बीडीए आयुक्त ने बताया कि मथुरा बाईपास से गोलमोल बगीची तक नाला निर्माण, मथुरा बाईपास से रॉयल हेरिटेज होते हुए सीएफसीडी तक नाला निर्माण,मंडी गेट से आरएनएफसीडी तक नाला निर्माण,किसान भवन से कुम्हेर गेट तक नाला निर्माण, गोलमोल बगीची से तोप सर्कल होते हुए सीएफसीडी तक नाला निर्माण कार्य और मथुरा बाईपास से कुम्हेर गेट तक नाला निर्माण कार्य धीमी प्रगति रही हैं। बीडीए द्वारा मेसर्स जैन बिल्डर्स, मेसर्स मोदी कंस्ट्रक्शन कंपनी, मेसर्स दिनेश कंस्ट्रक्शंस एवं मेसर्स श्यामा कंस्ट्रक्शंस संवेदकों को नोटिस जारी किये गये।
आयुक्त ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्यों में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि शहर की जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। बीडीए प्रशासन ने दोहराया कि शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................