22 अगस्त से सजेगा ‘मेट्रो ड्रीमलैंड’ का मेला: सिनेमा रोड पर शाम 5 बजे से रात 10:30 बजे तक परिवार संग उठा सकेंगे मनोरंजन का आनंद
खैरथल (हीरालाल भूरानी)। खैरथल शहरवासियों के लिए परिवार संग वीकेंड और शामें यादगार बनाने का एक शानदार अवसर आ रहा है। कलेक्टर कार्यालय के पीछे, विजय इंडस्ट्री के पास सिनेमा रोड पर 22 अगस्त से पहली बार ‘मेट्रो ड्रीमलैंड’ फैमिली फन पार्क का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शहर के लोगों में इसको लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
50 फीट ऊंचा प्रवेश द्वार और आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स
आयोजन स्थल का मुख्य आकर्षण इसका लगभग 50 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार होगा। इसके अलावा, रोमांच के शौकीनों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, कैमल सफारी और हॉर्स राइडिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। युवाओं और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए अनलिमिटेड 'सेल्फी पॉइंट्स' भी बनाए गए हैं।
बच्चों के चहेते किरदार जमाएंगे रंग
बच्चों के मनोरंजन का खास ख्याल रखते हुए फन पार्क में चार्ली चैपलिन और अलादीन जैसे लोकप्रिय काल्पनिक किरदार मौजूद रहेंगे, जो छोटे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे।
समय और आयोजन संबंधी जानकारी:
- आयोजन समय: प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात 10:30 बजे तक
- स्थान: कलेक्टर कार्यालय के पीछे, विजय इंडस्ट्री के पास, सिनेमा रोड, खैरथल
- मीडिया पार्टनर: दैनिक भास्कर
आयोजक सुनील सिंह ने बताया कि इस फन पार्क का मुख्य उद्देश्य खैरथल और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के परिवारों को एक सुरक्षित और विश्वस्तरीय मनोरंजन केंद्र उपलब्ध कराना है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और खान-पान के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

