रूपवास के सिंघावली गांव में खूनी वारदात; पत्नी को गोली मारकर पति ने की आत्महत्या

May 2, 2026 - 10:57
 0
रूपवास के सिंघावली गांव में खूनी वारदात; पत्नी को गोली मारकर पति ने की आत्महत्या

भरतपुर (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल): भरतपुर जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिंघावली में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ ससुराल आए एक युवक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के खेरागढ़ (बरुअर) निवासी राघवेन्द्र की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व सिंघावली निवासी ओमवीर की पुत्री राधिका के साथ हुई थी। राधिका बीते 30 अप्रैल को अपने मायके में आयोजित एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। शुक्रवार, 1 मई को राघवेन्द्र अपनी बाइक से ससुराल पहुँचा और सीधे कमरे में जाकर पत्नी राधिका पर अवैध हथियार से फायर कर दिया। पत्नी को लहूलुहान करने के बाद राघवेन्द्र ने खुद के सिर में भी गोली मार ली।

गोली लगने से राघवेन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, राधिका को गंभीर अवस्था में तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा। भरतपुर से आई FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त अवैध कट्टा और कारतूस बरामद कर लिए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ जारी है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................