दूदिया गांव में बंजारा परिवार पर जानलेवा हमले के विरोध में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

May 3, 2026 - 17:24
 0
दूदिया गांव में बंजारा परिवार पर जानलेवा हमले के विरोध में एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

पाली(बरकत खान) जिले के रोहट थाना क्षेत्र के दूदिया गांव में बंजारा समाज के एक परिवार पर हुए खूनी हमले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को बंजारा समाज के सैकड़ों लोगों ने पाली पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का घेराव किया। समाज के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) जयसिंह तंवर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि दूदिया गांव निवासी बंजारा परिवार में बीते 30 अप्रैल को शादी समारोह था। 29 अप्रैल की रात 'बिंदौली' के दौरान गांव का एक युवक बार-बार ट्रैक्टर लेकर भीड़ के बीच से गुजर रहा था, जिसे रोकने पर विवाद हुआ था। इसी रंजिश को पालते हुए शनिवार शाम को आरोपियों ने एक राय होकर साजिश रची और ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाठी, सरियों व धारदार हथियारों से लैस होकर पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि पीड़ितों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास किया। गनीमत रही कि लोगों ने खेतों में भागकर जान बचाई। इस हमले में महिलाओं सहित कुल 9 जने गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार बांगड़ अस्पताल, पाली में जारी है।

बंजारा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रोहट पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पूरे जिले का बंजारा समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संत चेतनगिरी महाराज, गोविंद बंजारा, पारस बंजारा, हंसाराम, सुरेश कुमार, महेन्द्र गहलोत, रमेश बंजारा सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन और पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................