रामगढ़ मे भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित: संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर
रामगढ़ (अलवर)। रविवार को रामगढ़ विधायक जनसुनवाई केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सरकार की उपलब्धियों को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक के दौरान जिला मंत्री गगनदीप सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एकजुटता अनिवार्य है।
बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना रहा। पदाधिकारियों ने निर्देश दिए कि सरकार की हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए कार्यकर्ता 'सेतु' के रूप में कार्य करें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी (आढ़ती), जिला मंत्री गगनदीप सिंह, महामंत्री दिनेश यादव, और मंडल उपाध्यक्ष ताराचंद यादव ने विचार व्यक्त किए। बैठक में मावशी राम मिश्रा, खुशीराम मेघवाल (एससी मोर्चा अध्यक्ष), जेपी गुर्जर (किसान मोर्चा अध्यक्ष), शक्ति केंद्र प्रभारी सुभाष, रघुवर जाटव, टीकम गुर्जर, नरेंद्र मीणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


