स्वच्छ भारत मिशन योजना ने बदली दामोदर सिंह की जिंदगी

May 3, 2026 - 19:36
 0
स्वच्छ भारत मिशन योजना ने बदली दामोदर सिंह की जिंदगी
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन बयाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत वीरमपुरा में विशेष जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत वीरमपुरा निवासी दामोदर सिंह को शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है, स्वच्छ भारत मिशन के तहत दामोदर सिंह को शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन शौचालय का सत्यापन नहीं होने के कारण निर्माण राशि की किश्त नही मिल पा रही थी।
रविवार को वीरमपुरा में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में स्वच्छ भारत मिशन में स्वीकृत शौचालय सत्यापन एवं किश्त जारी करवाने हेतु उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से दामोदर सिंह के शौचालय सत्यापन के आवेदन के दस्तावेजों की मौके पर ही पूर्ति करवाई गई। लाभार्थी दामोदर सिंह को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत शौचालय निर्माण राशि की किश्त का भुगतान हो सकेगा। दामोदर सिंह की समस्या का समाधान मौके पर ही किया गया।
लाभार्थी दामोदर सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम से जब सरकारी योजनाएं सही व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वे न केवल जीवन को आसान बनाती हैं, बल्कि उसमें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता भी जोड़ती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................