भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं एवं ग्राम आयोजन की जानकारी देने के लिए चलाए जा रहे ग्राम रथों में ऑडियो-वीडियों के माध्यम से कृषि नवाचारों एवं अनुदान योजनाओं की जानकारी मिलने से जिले के किसान आधुनिक एवं जैविक खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। किसानों द्वारा सरकार की अनुदान योजनाओं, जैविक खेती, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं के आवेदन तैयार किए जा रहे है जिनको कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा मौके पर ही सत्यापन आदि प्रक्रिया पूरी करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि भरतपुर जिले में कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचारों एवं आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसानों की आमदनी को बढाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम रथों के आयोजन के दौरान ही कृषि एवं उद्यान विभाग के कार्मिक किसानों को अनुदान योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन तैयार करवा रहे है। उन्होंने बताया कि गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, कृषि यंत्र योजना, तारबंदी योजना एवं सूक्ष्म सिंचाई योजना में बड़ी संख्या में किसान रूचि ले रहे है। बागवानी के क्षेत्र में फलदार बगीचे स्थापना, खेतों की मेड़ों पर पौधारोपण एवं नगदी फसलों के लिए किसानों को जानकारी मिलने से बागवानी के लिए मृदा परीक्षण एवं अनुदान के साथ पौधों की उपलब्धता से किसान तैयारी कर रहे है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का आयोजन खेती-किसानी एवं पशुपालन की आध्ुानिक पद्धतियों, कृषि उत्पादों की सप्लाई चैन एवं विपणन प्रक्रिया से किसानों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। इसका लाभ जिले के किसानों को भी मिलेगा। किसानों को क्षेत्रवार नगदी एवं उपजाऊ फसलों की पैदावार की जानकारी का मंच मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्राम रथ से दूर-दराज के अंचलों में योजनाओं की जानकारी देने के साथ विभागों द्वारा समस्या निराकरण कर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में रविवार को 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचे जहां महिला-पुरूषों ने उत्साह के साथ स्वागत कर सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर खेती में नवाचार अपनाने की सीख ली। रथों के द्वारा योजनाओं पर आधारित साहित्य का वितरण कर ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य भी किया गया। ग्राम रथों के माध्यम से लोक संगीत के साथ डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेश का जीवंत प्रसारण भी ग्रामीणों को दिखाया जा रहा है।
विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित-
नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह ने बताया कि जिले में पंचायत राज विभाग द्वारा 4 ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत आवास पट्टा प्रदान कर लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 2 गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, 1 सिंचाई पाईपलाईन योजना, आधुनिक कृषि यंत्र अनुदान योजना में 1 का सत्यापन किया गया।
ग्राम रथ अभियान के तहत 3 मई रविवार को ग्राम झील में पूर्व सांसद रंजीता कोली, ग्राम पंचायत बांसी विरहना, गांवड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधि राजकुमार सरपंच, जीतू फौजदार, विशम्बर मास्टर, वीरेंद्र बघेल, उमाशंकर, भोलू सुनारी सहित जघीना के सरपंच, वार्ड पंच एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।