ग्राम रथ अभियान: वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती की ओर बढ़ रहे किसानों के कदम, भरतपुर में लाभार्थियों को मिला अनुदान

May 3, 2026 - 19:40
 0
ग्राम रथ अभियान: वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती की ओर बढ़ रहे किसानों के कदम, भरतपुर में लाभार्थियों को मिला अनुदान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु संचालित ‘ग्राम रथ अभियान’ के तहत जिले की सेवर पंचायत समिति में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से किसानों को पारंपरिक खेती के स्थान पर आधुनिक और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत फुलवारा और गांवडी में आयोजित शिविरों में एलईडी मोबाइल वैन के जरिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही पात्र किसानों के आवेदन स्वीकृत कर उन्हें अनुदान का लाभ दिलाया:

  • वर्मी कम्पोस्ट निर्माण: ग्राम फुलवारा निवासी मानसिंह ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत वर्मी बेड निर्माण हेतु आवेदन किया। विभाग के मार्गदर्शन से अब वे रासायनिक उर्वरकों का खर्च बचाकर स्वयं की जैविक खाद तैयार कर सकेंगे।

  • गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना: ग्राम गांवडी की निवासी शारदा देवी ने कृषि विभाग की प्रेरणा से ऑनलाइन आवेदन किया। शिविर के दौरान ही उनका आवेदन स्वीकृत कर उन्हें 10 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया, जिससे वे वर्मी कम्पोस्ट यूनिट स्थापित कर सकेंगी।

कृषि पर्यवेक्षक और सहायक कृषि अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग न केवल खेती को रासायनिक खादों से मुक्त करेगा, बल्कि इससे फसल की गुणवत्ता भी बढ़ेगी और मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी। लाभार्थी किसानों ने इस त्वरित सहायता और मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया।

सेवर पंचायत समिति में ‘ग्राम रथ’ अभियान के तहत मोबाइल वैन लगातार गांवों का दौरा कर रही है, ताकि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................