कठूमर में मंदिर व छात्रावास के पास शराब ठेका खोलने का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

May 4, 2026 - 18:20
May 4, 2026 - 18:20
 0
कठूमर में मंदिर व छात्रावास के पास शराब ठेका खोलने का विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के लक्ष्मणगढ़ बायपास रोड स्थित संतोषी माता मंदिर एवं जाट धर्मशाला के पास प्रस्तावित शराब ठेका खोलने के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल को ज्ञापन सौंपकर ठेका निरस्त कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड के पास खसरा नंबर 536/2413 स्थित क्षेत्र में प्राचीन संतोषी माता मंदिर है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर परिसर में सुबह-शाम महिलाओं की विशेष आवाजाही रहती है। इसके अलावा पास ही देव लाइब्रेरी एवं RS-CIT सेंटर संचालित है, जहां सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि इस स्थान पर शराब का ठेका खोला गया तो पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों, मंदिर आने वाली महिलाओं व श्रद्धालुओं को असुविधा होगी तथा क्षेत्र की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। 
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आसपास के मोहल्ले में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के लोग निवास करते हैं, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है।
नागरिकों ने चेतावनी दी कि यदि यहां शराब ठेका या गोदाम खोला गया तो आमजन व छात्र-छात्राओं द्वारा आंदोलन किया जाएगा, जिससे जनहानि की स्थिति भी बन सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
साथ ही ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि जिस भूमि पर ठेका खोले जाने की बात कही जा रही है, वह संबंधित व्यक्ति के नाम पर नहीं है, जिससे किरायानामा भी अवैध प्रतीत होता है।
अंत में क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थान पर शराब ठेका एवं गोदाम खोलने की अनुमति नहीं दी जाए और जनभावनाओं का सम्मान किया जाए।
इस मौके पर डॉ गोपी चौधरी, रघुवीर चौधरी, अतर सिंह चौधरी, मोरमल चौधरी, चरण सिंह चौधरी, बदन सिंह चौधरी, खेमी चौधरी, विजय चौधरी, जगतपाल सिंह चौधरी, देवेंद्र चौधरी, बलदेव चौधरी, रमेश चौधरी, श्याम बिहारी कोली, विजय कोली, रमन कोली, मीरा कोली, छगन कोली, मनोहर कोली, सूरज, रमन जाटव, गणपत, लोकेश, दीपक सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................