धौलागढ़ में ओबीसी कांग्रेस की बैठक संपन्न; बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार

May 4, 2026 - 18:23
 0
धौलागढ़ में ओबीसी कांग्रेस की बैठक संपन्न; बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार

कठूमर (अलवर)  कठूमर ब्लॉक के धौलागढ़ धाम स्थित गुर्जर धर्मशाला में आज ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को आगामी गतिविधियों के लिए सक्रिय करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

 बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव एवं अलवर जिला प्रभारी जसवंत यादव तथा ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश डेलावास ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की विचारधारा और जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संगठन का बूथ स्तर तक मजबूत होना अनिवार्य है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए धरातल पर कार्य करें।

 इस अवसर पर कठूमर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास ठेकेदार, जिला पार्षद संजय गुर्जर टैटपुर, हीरालाल सैनी, तोताराम गुर्जर, कुलदीप चौधरी कठूमर, बनवारी लाल, भोलूराम, भरत समूची, धर्मवीर दूधेरी, खूबीराम, सौदान प्रजापत, रामवीर सिंह, मुकेश, संतोष कुमार तथा हिमांशु पटेल सहित क्षेत्र के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 बैठक के समापन पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान समय में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ संगठन विस्तार की जिम्मेदारी निभानी होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................