ग्राम रथ अभियान के तहत बिलौठी में संध्या चौपाल आयोजित, विभागीय योजनाओं से अधिकाधिक करें लाभान्वित-जिला कलक्टर

May 5, 2026 - 19:22
 0
ग्राम रथ अभियान के तहत बिलौठी में संध्या चौपाल आयोजित, विभागीय योजनाओं से अधिकाधिक करें लाभान्वित-जिला कलक्टर

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने मंगलवार को ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलौठी में आयोजित संध्या चौपाल में भाग लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के तहत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना है, ताकि किसान एवं आमजन कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से आधुनिक खेती, कृषि उद्यानिकी एवं नवीन तकनीकों की जानकारी ऑडियो-वीडियो के जरिए प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित 13 विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्राम रथ के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण इन योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार आवेदन करें और अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अन्य ग्रामीणों को भी इन योजनाओं के प्रति प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि संध्या चौपाल जैसे कार्यक्रम प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने एक स्वामित्व पट्टा तथा दो विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, विकास अधिकारी सेवर विनय मित्र, तहसीलदार संजय सिंह गुर्जर, जिला प्रवक्ता देवेंद्र चौहान, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................