गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर 9 मार्च को बैठक होगी आयोजित

Mar 5, 2026 - 19:42
 0
गेहूं खरीद की तैयारियों को लेकर 9 मार्च को बैठक होगी आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में 9 मार्च सोमवार को प्रातः 12ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। 
जिला रसद अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि बैठक में गेहूं खरीद से संबंधित सभी विभागों एवं एजेंसियों के अधिकारियों से आवश्यक तैयारियों फीडबैक, बैठक में खरीद केंद्रों की व्यवस्थाएं, भंडारण, परिवहन, तौल, किसानों की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में पुलिस विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, कृषि उपज मंडी समिति, भारतीय खाद्य निगम, एनसीसीएफ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................