बाड़िया खुर्द में खेजड़ा भैरुनाथ के स्थान पर पीपली के श्याम मंदिर का निर्माण शुरू, 101 लीटर दूध से हुआ नींव पूजन

May 6, 2026 - 20:01
 0
बाड़िया खुर्द में खेजड़ा भैरुनाथ के स्थान पर पीपली के श्याम मंदिर का निर्माण शुरू, 101 लीटर दूध से हुआ नींव पूजन

बाड़िया खुर्द (रमनिवास कोशिथल) ग्राम बाड़िया खुर्द स्थित ऐतिहासिक खेजड़ा भैरुनाथ स्थान पर पीपली के श्याम के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य धार्मिक विधि-विधान के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

  • 101 लीटर दूध से नींव पूजन

मंदिर निर्माण के शुभारंभ के लिए शुभ मुहूर्त में नींव पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 लीटर दूध से नींव की पूजा की गई। पूजन के समय पूरा वातावरण "जय श्री श्याम" और "श्री खेजड़ा भैरुनाथ" के जयकारों से भक्तिमय हो गया। नींव पूजन के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस पावन अवसर पर क्षेत्र के भोपाल सिंह, पुजारी पोखर लाल गुर्जर, शंकर लाल शर्मा, पुनम पंडित खूटियां, जगदीश, भूर दास परबती, कैलाश शर्मा, मोहन लाल गुर्जर, ऋषिपाल सिंह, नारायण लाल गुर्जर, कन्हैया लाल प्रजापत, जानकी लाल शर्मा, भैरू शर्मा, भूरालाल कुमावत, मांगीलाल, शिवलाल भील आदि गणमान्य जन और श्रद्धालु उपस्थित रहे

  • आस्था का केंद्र बनेगा मंदिर

मंदिर के पुजारी पोखर लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेजड़ा भैरुनाथ का स्थान वर्षों से क्षेत्रवासियों की अटूट आस्था का केंद्र रहा है। अब यहाँ पीपली के श्याम का भव्य मंदिर बनने से धार्मिक चेतना का और अधिक विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में सभी ग्रामवासी और भक्तजन तन-मन-धन से सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस भव्य मंदिर के निर्माण से बाड़िया खुर्द और आसपास के क्षेत्रों में आध्यात्मिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। मंदिर निर्माण समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस कार्य में यथाशक्ति सहयोग की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................