राजेंद्र मार्ग विद्यालय में 'मेवाड़ गौरव गाथा' प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की दी गई जानकारी
गुरला (भीलवाड़ा/ बद्रीलाल माली) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग में आज प्रकृति प्रेमी एवं पर्यावरणविद महेश नुवाल का आगमन हुआ, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी 'मेवाड़ गौरव गाथा' प्रतियोगिता के बारे में जागरूक किया।
मीडिया प्रवक्ता सत्येन्द्र माली ने बताया कि हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 'मेवाड़ गौरव गाथा' प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। महेश नुवाल ने विद्यार्थियों को मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और महाराणा प्रताप के अप्रतिम शौर्य से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को अपनी जड़ों और गौरवशाली विरासत से जुड़ने के लिए इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय पहुँचने पर पर्यावरणविद महेश नुवाल का विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने नुवाल का 'उपर्णा' ओढ़ाकर एवं 'सापा' पहनाकर पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाज से अभिनंदन किया।
इस गरिमामयी अवसर पर प्राध्यापक राजेश कुमार शर्मा, भागचंद जैन सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों में प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह देखा गया।


