खेरली में जनभावनाओं का सैलाब: लोकप्रिय नेता बाबूलाल बैरवा को उमड़ी भीड़ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

May 6, 2026 - 20:29
 0
खेरली में जनभावनाओं का सैलाब: लोकप्रिय नेता बाबूलाल बैरवा को उमड़ी भीड़ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

खेरली (दिनेश लेखी) विधानसभा क्षेत्र के चार बार रहे पूर्व विधायक स्व. बाबूलाल बैरवा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। इस दौरान अलवर महाराजा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्व. बैरवा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया।
उन्होंने दिवंगत नेता के पुत्र अमिताभ बैरवा, अवधेश बैरवा व आदर्श बैरवा सहित समस्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और कहा कि बाबूलाल बैरवा का राजनीतिक व सामाजिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा, जिसकी कमी क्षेत्र को हमेशा महसूस होगी। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. बाबूलाल बैरवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में अलवर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, मुण्डावर विधायक ललित यादव, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा, भरतपुर सांसद संजना जाटव, तिजारा विधानसभा प्रत्याशी इमरान खान, बहरोड़ विधानसभा प्रत्याशी संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र सिंह नरुका, अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन विश्राम गुर्जर, कठूमर प्रधान सतीश चौधरी, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, लक्ष्मणगढ़ की पूर्व प्रधान शीला मीना सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................