सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से भीलवाड़ा के लिये हवाई सेवाओं की चर्चा की; टेक्सटाइल कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया

May 6, 2026 - 20:29
 0
सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से भीलवाड़ा के लिये हवाई सेवाओं की चर्चा की; टेक्सटाइल कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल ) भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने दिल्ली में देश के कानून मंत्री एवं पार्लियामेंट्री अफेयर राज्य मिनिस्टर अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर उन्हें भीलवाड़ा आने के लिए आमंत्रित किया । "सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी" ने बताया कि भीलवाड़ा टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के अध्यक्ष के नाते भी सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल को टेक्सटाइल फेडरेशन के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने की गुजारिश की ।
अर्जुन राम  मेघवाल ने 24 मई रविवार को भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के वार्षिक कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की है।
24 मई को भीलवाड़ा टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन की वार्षिक आम सभा ग्रोथ सेंटर स्थित फेडरेशन के बहुउद्देशीय भवन में आयोजित होगी, जिसमें भीलवाड़ा के सभी टेक्सटाइल उद्यमी भाग लेंगे ।भीलवाड़ा टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के 800 आजीवन सदस्य इस वार्षिक कार्यक्रम में आमंत्रित हैं ।
फेडरेशन की वार्षिक आम सभा के साथ भीलवाड़ा में हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए भी सांसद के प्रयास में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है ।।
एयर कनेक्टिविटी के लिए यह भी प्रयास है कि 24 मई को केंद्रीय मंत्री मेघवाल  के साथ साथ सिविल एविएशन मिनिस्टर का भी भीलवाड़ा आगमन हो, ताकि हमीरगढ़ हवाई पट्टी का अवलोकन कर यहां पर हवाई सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में अपेक्षित कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा हो सके ।।
उल्लेखनीय की सांसद अग्रवाल हवाई सेवा देने के लिए तत्पर हैं जब से वह सांसद बने हैं तब से निरंतर भीलवाड़ा में हवाई सेवा किस तरह प्रारंभ हो इसके भरसक प्रयास कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................