ग्राम रथ अभियान बना वरदान: लुधावई, माढौनी और पीपला के ग्रामीणों को मिला भूमि का कानूनी मालिकाना हक

May 7, 2026 - 20:15
 0
ग्राम रथ अभियान बना वरदान: लुधावई, माढौनी और पीपला के ग्रामीणों को मिला भूमि का कानूनी मालिकाना हक

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु संचालित ‘एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान’ आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का माध्यम बन रहा है। सेवर पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के दौरान कई पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही स्वामित्व योजना के तहत पट्टे वितरित किए गए।

लुधावई में मनीष कुमार को मिला पट्टा: ग्राम पंचायत लुधावई में आयोजित शिविर के दौरान स्थानीय निवासी मनीष कुमार को स्वामित्व पट्टा प्रदान किया गया। मनीष कुमार ने बताया कि पट्टा न होने के कारण उन्हें बैंक ऋण प्राप्त करने में काफी परेशानी हो रही थी। उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता के निर्देश पर अधिकारियों ने मौके पर ही दस्तावेजों की पूर्ति कर उन्हें पट्टा सौंपा।

माढौनी में सतीश का इंतजार हुआ खत्म: इसी प्रकार ग्राम पंचायत माढौनी के निवासी सतीश पुत्र रामस्वरूप को भी शिविर में मालिकाना हक दिया गया। सतीश ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कानूनी दस्तावेज मिलने से अब वह कृषि और परिवार की आर्थिक जरूरतों के लिए योजनाबद्ध तरीके से बैंक सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

पीपला निवासी गुड्डु के चेहरे पर आई मुस्कान: ग्राम पंचायत पीपला के लाभार्थी गुड्डु पुत्र गुलाबसिंह को भी ग्राम रथ अभियान के दौरान पट्टा वितरित किया गया। पट्टा प्राप्त करने के बाद गुड्डु ने बताया कि उपखंड अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके आवेदन का मौके पर ही निस्तारण करवाया गया, जिससे उन्हें वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिली है।

सरकार और प्रशासन का जताया आभार: सभी लाभार्थियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम जब धरातल पर लागू होते हैं, तो वे ग्रामीण परिवेश के लोगों के जीवन में वास्तविक सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकार की कृषक, पशुपालक और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाना और मौके पर ही पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना है। उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन इन शिविरों के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................