जिला स्तरीय सचिव संयुक्त सचिव सभा संपन्न; स्काउट गाइड समाज सेवा में अग्रणी- गर्ग

May 7, 2026 - 20:12
 0
जिला स्तरीय सचिव संयुक्त सचिव सभा संपन्न; स्काउट गाइड समाज सेवा में अग्रणी- गर्ग


भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय भरतपुर पर जिला स्तरीय स्थानीय संघ सचिव, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव संगोष्ठी संपन्न हुई।  इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज प्रसाद गर्ग ने कहा कि स्काउट गाइड समाज सेवा के लिए अग्रणी रहते हैं। उन्होंने स्काउटिंग गाइडिंग की महत्वता बताते हुए कहा  कि नन्ही उम्र में 3 वर्ष के बालक बालिका बनी टमटोला, 5 वर्ष से अधिक कब बुलबुल,  10 वर्ष से अधिक स्काउट गाइड तथा 15 वर्ष से अधिक रोवर रेंजर के रूप में जुड़कर राष्ट्र भक्ति, आपदा प्रबंधन, सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व इत्यादि गुणों के साथ उम्रभर कार्य को तैयार रहते हैं। मोहल्ला दलों के माध्यम से, विद्यालय ग्रुपों के माध्यम से तथा स्वतंत्र इकाई के माध्यम से भारत स्काउट गाइड संगठन वर्ष पर्यंत कार्य कर रहा है।
 जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बालक बालिकाओं की योग्यता वृद्धि, प्रशासनिक क्षमता, कौशल विकास, स्थानीय संघ कोटामनी, उद्योगपर्व इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। सहायक जिला कमिश्नर स्काउट डीग, रणधीर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर स्काउटिंग गाइडिंग के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। सी. ओ. गाइड कल्पना शर्मा ने सत्र 2025 - 26 की लक्ष्य अनुसार प्रगति तथा सी. ओ. स्काउट देवेंद्र कुमार मीणा ने सत्र 2026 - 27 के लक्ष्यों तथा स्काउट गाइड वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
इस अवसर पर स्थानीय संघ सचिव भानु प्रताप सिंह, शिव सिंह, वेद प्रकाश, सत्य प्रकाश शर्मा, सचिन होलकर, राजवीर सिंह, यादराम,  विनोद कुमार शर्मा, मुरारी लाल शर्मा,  मिथिलेश कुमारी,  कोमल शर्मा,  पुरनचंद ने स्थानीय संघ उपलब्धि,  समाज सेवा कार्यक्रमों,  वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 मई से गाइड कैप्टन तथा रेंजर लीडर बेसिक कोर्स का आयोजन स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय, रेलवे स्टेशन के सामने भरतपुर पर किया जा रहा है । इसी प्रकार फ्लॉक लीडर, गाइड कैप्टन तथा  रेंजर लीडर एडवांस कोर्स तथा रेंजर लीडर बेसिक कोर्स का आयोजन 8 में से 14 मई तक आबूराज पर्वत भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र पर किया जाएगा जिसमें चयनित गाइडर सम्मिलित होकर योग्यता वृद्धि करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................