नदबई पुलिस की कार्रवाई: निर्दोष व्यक्ति को फंसाने के लिए झूठे सबूत देने वाला आरोपी गिरफ्तार
नदबई / राजस्थान
भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद (IPS) के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नदबई थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक निर्दोष व्यक्ति को संगीन मामले में फंसाने की साजिश रचने वाले वांछित आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी
थाना नदबई पुलिस द्वारा यह कार्रवाई उद्घोषित, इनामी, स्थाई वारंटी और टॉप-10 अपराधियों की तलाश के दौरान की गई। कल दिनांक 8.05.2026 को सहायक उप-निरीक्षक (स0उ0नि0) राजेश कुमार मय जाप्ता ने इस वांछित अपराधी को दबोचने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी का विवरण और मामला
-
आरोपी का नाम: सुरेंद्र पिता का नाम: टुन्डा राम निवासी: नया गांव खालसा, थाना भुसावर
-
दर्ज मामला: आरोपी के खिलाफ थाना नदबई में धारा 193, 195 IPC और 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था।
निर्दोष को फंसाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र एक निर्दोष व्यक्ति को कानूनी पेचीदगियों और केस में फंसाने के लिए झूठे सबूत पेश करने के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।


