प्रशिक्षणार्थी पुलिस कांस्टेबलों ने किया अटलबंध थाने का भ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली की बारीकियों को समझा
भरतपुर / राजस्थान
जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगंत आनन्द (IPS) के निर्देशन में आज दिनांक 09.05.2026 को रिक्रूट कानि. बैच नंबर 10/2026 के प्रशिक्षणार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षिक भ्रमण (विजिट) का आयोजन किया गया। इस दौरान रिक्रूट्स को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली और सुरक्षा उपकरणों से रूबरू करवाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजन
यह भ्रमण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भरतपुर धर्मेन्द्र यादव (RPS) एवं वृत्ताधिकारी वृत्त शहर भरतपुर नरेन्द्र (RPS) के निर्देशन में संपन्न हुआ। थाना अटलबंध भरतपुर पर थानाधिकारी हेमेन्द्र चौधरी (पु.नि.) के नेतृत्व में करीब 150-200 ट्रेनी रिक्रूट कांस्टेबलों को थाने की गतिविधियों की जानकारी दी गई।
हथियारों और तकनीकी उपकरणों का ज्ञान
विजिट के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न आधुनिक उपकरणों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिनमें शामिल हैं:
-
हथियार: ऑटोमेटिक और सेमी-ऑटोमेटिक हथियारों की जानकारी दी गई।
-
मुनेशन: घातक और गैर-घातक मुनेशन एवं एम्यूनेशन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
थाने की कार्यप्रणाली और जन-सरोकार
ट्रेनी कांस्टेबलों को थाने के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण करवाकर रोजमर्रा के कामकाज से अवगत कराया गया:
-
कार्यालय एवं व्यवस्था: एचएम कार्यालय, मालखाना, हवालात और डीओ ड्यूटी के बारे में बताया गया।
-
विशेष डेस्क: महिला डेस्क, बाल कल्याण अधिकारी कक्ष और साइबर डेस्क की कार्यप्रणाली समझाई गई।
-
जन जागरूकता: साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी और सीएलजी (CLG) सदस्यों की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया ताकि वे भविष्य में बेहतर पुलिसिंग कर सकें।


