मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रपत्रों का वितरण

Jun 22, 2022 - 20:35
 0
मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रपत्रों का वितरण

भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मंडल के वार्ड संख्या 14 के बूथ क्रमांक 74 पर अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के मुख्य नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के प्रपत्र का वितरण सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्नगणपति मंदिर, बजरबट्टू पर किया गया।

कार्यक्रम संयोजक पार्षद त्रिलोक शर्मा एवं सहसंयोजक नटवर अरोड़ा ने जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और महामंत्री जिला महामंत्री पवन जैन एवं मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल का भी दुपट्टा उड़ा कर उनका स्वागत किया गया

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य माननीय श्रीमान सुंदरसिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माला पहनाकर और पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि भी दी गई।

प्रपत्र वितरण के दौरान जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने चाय पर चर्चा करते हुए सभी किसानों, मजदूर वर्ग व नागरिक बंधुओं से मोदी सरकार के कामकाज एवं उनकी योजनाओं के लाभान्विती से बातचीत भी की और भूतड़ा ने मोदी सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने कहा कि मोदी सरकार अंत्योदय ही मूल मंत्र के सिद्धांत पर जनसेवा कर रही है। मोदी सरकार के द्वारा पिछले 8 वर्षों में किसानों को सशक्त करने और समृद्ध करने का कार्य किया गया है और युवा नेतृत्व में विकास के लिए विभिन्न योजनाओं लाभ मिल रहा है। इसके साथ नए भारत की नारी शक्ति को मजबूत करने का कार्य नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा निरंतर किया जा रहा है। विकास की रफ्तार को मजबूत ढाँचागत विकास विभिन्न योजना के जरिए हो रहा है और अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण कर सुधारों को मोदी सरकार ने लागू किया है, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी विकास के कार्य हो रहे हैं। देश के पूर्वोत्तर में मोदी सरकार के द्वारा ही विकास का सूरज उदय हो चुका है और विरासत के गौरव का संरक्षण एवं सम्मान सहित ऐतिहासिक एवं निर्णायक कदम भी प्रधानमंत्री मोदी के सरकार द्वारा अपने फैसलों के जरिये किया जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल ने पुरे मंडल में मोदी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों के प्रपत्र के वितरण की जानकारी दी गयी।

इस दौरान मंडल महामंत्री सत्येंद्र यादव, संतोष जाग्रत, उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, हेमंत चंदेल, हरिश सांखला, ब्रजकिशोर शर्मा, शिवप्रसाद सामरिया, राकेश नरूका, गोलू पहलवान, पार्षद त्रिलोक शर्मा, बूथअध्यक्ष प्रेमचंद टांक, शैलेंद्र अग्रवाल, रमेश दगदी, नटवर अरोड़ा, मुन्नी देवी, मंजू अरोरा, ललित आसरवा, रामेश्वर गहलोत, रमेश दगदी, रवि चौहान, सुनीता भाटी, मनोज चौहान, राधेश्याम शर्मा, नाथूलाल साहू, एडवोकेट जितेन्द्र ठठेरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow