लोकतंत्र का ढ़िढोरा पीटने वाले कांग्रेसियों ने लोकतंत्र का गला घोटा है:-भूतड़ा

लोकतंत्र की दुहाई देने वाले कोंग्रेसी 25 जून की काली रात को क्यो भूल जाते है:-भूतड़ा --सविधान की धज्जियां उड़ाने वाले मोदी जी पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप किस मुहँ से लगाते है:-भूतड़ा

Jun 24, 2023 - 20:23
 0
लोकतंत्र का ढ़िढोरा पीटने वाले कांग्रेसियों ने लोकतंत्र का गला घोटा है:-भूतड़ा

ब्यावर,अजमेर (जितेंद्र ठठेरा)
ब्यावर 24 जून 2023, भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि देश व विदेश में कमजोर लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस के नेताओ ने लोकतंत्र का गला घोटा है। वो कांग्रेसी किस मुहँ से लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हैं। जबकि मोदी जी के नेतृव में इन 9 वर्षो में नव भारत का निर्माण कर भारत का गौरव दुनिया मे बढ़ाया है उसी का नतीजा है कि हर संकट में सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है।

भूतड़ा ने कहा लोकतंत्र की दुहाई देने वाले कांग्रेस के नेता 25 जून की वो काली रात को क्यो भूल जाते है? जब आजादी के 28 वर्ष बाद देश के संविधान की धज्जियाँ उड़ाते हुए अपने हितों को साधने के लिए आपातकाल की घोषणा कर आमजन के अधिकारों को खत्म कर दिया और उसके खिलाफ आवाज बुलंद करने वालो को जेल के सलाखों में डाल दिया। भारत के इतिहास का ऐसा पहला अवसर था जब यह दौर जनता ने देखा। सही मायने में सत्ता के लोलुप नेताओं व जनता में संघर्ष था जिसमें विजय जनता की हुई।
भूतड़ा ने कहा कि उस दौर को लोग भूल नही सकते जब उनके हिटलरशाही निर्णयों पर कोई बोलता था वो जेल में ठूस दिया जाता था। लोगो की जबरदस्ती व पुलिस साये में गांवों को घेरकर नसबंदी के प्रकरणों ने हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। अखबार बंद कर प्रेस पर ताले लगाने वाले लोकतंत्र की दुहाई देते है तो ऐसे लगता है की सौ चूहे खा कर बिल्ली हज करने चली है।

भूतड़ा ने कहा लोकतंत्र के बिना देश में खुशहाली की कामना नही कर सकते है इसलिये हमारे महापुरुषों ने संविधान के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत किया है। मोदी जी ने लोकतंत्र की भावनाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास का नारा देते हुए उसी के अनरूप कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेद-भाव के हर वर्ग तक पहुचाया है। उसी का नतीजा है आज सम्पूर्ण देश ही नही बल्कि विश्व भी मोदी जी के साथ खड़ा है। यह नजारा विश्व के शक्तिशाली देश अमरीका की संसद में देखने को मिलता है जब मोदी जी के भाषण के दौरान 75 बार तालियां बजती है तो 15 बार खड़े होकर उन्हें सम्मान देते है। संसद मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठती है तो हर देशवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है।
भूतड़ा ने गहलोत की कॉंग्रेस सरकार पर भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि साढ़े चार वर्ष में तुष्टिकरण की सभी सीमाएं लांघते हुए  लोकतन्त्र को मजाक बना कर रख दिया। आज हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार की उपाधी मिली हुई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त उपखण्ड अधिकारी प्रभात त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए अपने उद्धबोधन ने कहा कि कोंग्रेस ने लोकतन्त्र की धज्जियां उड़ाई थी। 25 जून 1975 से 21 महीने याद कर रोंगटे खड़े हो जाते है। उन्होंने मोदी के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रसन्ता करते हुए कहा कि इस कार्यकाल में भारत खोया वैभव वापस आ रहा है। स्वागत उद्धबोधन मण्डल अध्यक्ष नरेश मित्तल ने दिया तो वही आभार कार्यकम सयोंजक जितेंद्र कावड़िया ने दिया। मंच पर मण्डल अध्यक्ष रामवतार लाटा, कानाराम गुर्जर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर थे।
कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों का स्वागत करते हुए वन्दे मातरम से किया तो समापन राष्ट्रगान से किया। कार्यक्रम का संचालन चेतन गोयर ने किया। इस सम्मेलन में सभी भाजपा पदाधिकारी, सभी प्रबुद्ध जन नागरिक एवं मातृशक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................