मातृशक्ति दिवस पर प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मान, समाज में नारी शक्ति की भूमिका पर हुआ मंथन

May 9, 2026 - 20:23
 0
मातृशक्ति दिवस पर प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मान, समाज में नारी शक्ति की भूमिका पर हुआ मंथन

भरतपुर (विष्णु मित्तल)  महर्षि अरविंद संस्था, भरतपुर की ओर से मदर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को “मातृशक्ति दिवस – प्रबुद्ध महिला सम्मान समारोह” का आयोजन प्रबल टावर, कृष्णा नगर में किया गया। कार्यक्रम की आयोजक इतिहासकार एवं समाजसेविका डॉ. सुधा चौधरी थीं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं देश और समाज में परिवर्तन की वास्तविक वाहक होती हैं। इतिहास में हुए सामाजिक आंदोलनों, जागरण अभियानों एवं परिवर्तनकारी कार्यों में महिलाओं की सदैव महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान समय में महिलाएं शिक्षा, खेल, समाज सेवा, प्रशासन, कानून, स्वास्थ्य एवं नेतृत्व सहित प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, खेल एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रभा गुप्ता, डॉ. सुनीता कुलश्रेष्ठ, उमा जैमिनी एडवोकेट, योगाचार्य राजेश चौधरी, नेशनल फुटबॉल प्लेयर एवं राजस्थान महिला फुटबॉल टीम की कप्तान दीक्षा कुमारी, गरिमा त्रिपाठी, ओमवती चौधरी, कविता सिंह तथा RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाली वंदना कुमारी शामिल रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गोयल, पूर्व प्रदेश मंत्री अरविंदपाल सिंह, गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी देवेंद्र एवं स्वास्थ्य मंदिर के निदेशक डॉ. वीरेंद्र अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुधा चौधरी ने की तथा संचालन एडवोकेट लोकेश तमरौली द्वारा किया गया।

अतिथियों का स्वागत हुकम सिंह, जगदंबा, सोनू ठेकेदार एवं रॉकी जाटव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान संजय फौजदार सुनारी, केशव शाहपुर, हरेंद्र शाहपुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रंजना कुमारी, नीलम, अंजली एवं रवीना सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................