रामधाम खेड़ापा में आचार्य पुरुषोत्तम दास जी महाराज के 85वें प्राकट्य दिवस पर 17 अगस्त को लगेगा भव्य रक्तदान व नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Aug 8, 2026 - 23:39
 0
रामधाम खेड़ापा में आचार्य पुरुषोत्तम दास जी महाराज के 85वें प्राकट्य दिवस पर 17 अगस्त को लगेगा भव्य रक्तदान व नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

बावड़ी/जोधपुर (मिश्रीलाल लखारा)

रामधाम खेड़ापा के पीठाधीश्वर आचार्य पुरुषोत्तम दास जी महाराज के 85वें प्राकट्य (जन्मदिन) दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 17 अगस्त 2026 (श्रावण शुक्ल पंचमी) को रामधाम खेड़ापा में विशाल रक्तदान शिविर, नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सेवा समागम का आयोजन उत्तराधिकारी संत गोविंदराम शास्त्री के निर्देशन एवं पावन प्रेरणा से श्री दामोदरदास सेवा संस्थान तथा सुमित्रा सेवा संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

रक्तदान से बड़ा कोई सात्त्विक दान नहीं: संत ध्यानदास

रामधाम खेड़ापा के युवा संत ध्यानदास रामस्नेही ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बिना किसी स्वार्थ या बदले की अपेक्षा के योग्य व्यक्ति को दिया गया दान ही सच्चा सात्त्विक दान है। उन्होंने कहा कि हमारा दिया हुआ रक्त दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, मरीज या किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। किसी के जीवन में आशा लौटाना ही सच्चा धर्म और परोपकार है।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सेवाएं देंगे प्रसिद्ध विशेषज्ञ

आयोजन के तहत आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जोधपुर के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में मनोरोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर गुप्ता (एमबीबीएस), मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर के जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. श्री राम चौधरी तथा श्री राम अस्पताल बनाड़ की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा गहलोत मरीजों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श देंगे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए होगा पौधरोपण

हरियाली को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आचार्य पुरुषोत्तम दास जी महाराज के कर-कमलों द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। संस्थान एवं रामधाम खेड़ापा प्रबंधन ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर रक्तदान करने तथा चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................