एकादशी के उपलक्ष में श्याम मंदिर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) कस्बे में प्रधान जी वाली गली स्थित श्याम बाबा मंदिर में बुधवार को एकादशी पर श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार, पूजा, अभिषेक और कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें बाबा को इत्र, गुलाब और केसर से सजाया जाएगा। और विशेष भोग (खीर-चूरमा) का लगाया जाएगा, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। और उन्हें बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
एकादशी पर विशेष आयोजन:
- विशेष श्रृंगार: बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार, जिसमें चंपा, चमेली और गुलाब के फूलों का उपयोग होगा ।
- विशेष भोग: बाबा को पेड़े, चूरमा, खीर, पंचमेवा और मावा का भोग लगाया जाएगा ।
- विशेष पूजा: सुबह और शाम को भव्य आरती, कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
एकादशी का महत्व:
मान्यता है कि एकादशी का दिन बाबा श्याम ने अपना शीश दान किया था, इसलिए यह दिन बहुत पवित्र माना जाता है।
एकादशी के दिन पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, सफलता और सुख-शांति आती है।
जैकी खंडेलवाल ने बताया कि मनोकामना के लिए आप अपनी अर्जी भी बाबा के दरबार में लगाए।


