108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ: असम व मेघालय के सफल दौरे के बाद आज झड़ाया पहुँचेगा प्रतिनिधिमंडल; शिलांग में हुआ भव्य अभिनंदन

May 13, 2026 - 19:33
 0
108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ: असम व मेघालय के सफल दौरे के बाद आज झड़ाया पहुँचेगा प्रतिनिधिमंडल; शिलांग में हुआ भव्य अभिनंदन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  उदयपुरवाटी उपखंड के झड़ाया बालाजी आश्रम पर आगामी 17 जून से प्रस्तावित 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की गूँज अब पूर्वोत्तर भारत तक पहुँच गई है। यज्ञ का निमंत्रण देने हेतु असम और मेघालय के प्रवास पर गया पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अपना दौरा सफलतापूर्वक संपन्न कर आज गुरुवार को झड़ाया धाम वापस लौट रहा है। 
यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के नेतृत्व में गए इस दल का अंतिम पड़ाव मेघालय की राजधानी शिलांग में रहा। वहाँ राजस्थान विश्राम भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष राजू शर्मा (मेघालय मिष्ठान भंडार), रामस्वरूप कामदार के सुपौत्र नीरज शर्मा, गौरव शर्मा (शांति मिष्ठान भंडार) सहित जुगल किशोर बंशिया, मालीराम यादव, श्रीराम कुड़ी और अन्य गणमान्य प्रवासियों ने दल का साफा व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों—डॉ. रामकुमार सिराधना, महिपाल सिंह गाडराटा, मोहन सिंह निर्वाण और पूरण सिंह सरपंच ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में रह रहे राजस्थानियों में इस महायज्ञ को लेकर अपार श्रद्धा और उत्साह है। अनुमान है कि हजारों की तादाद में श्रद्धालु असम और मेघालय से यज्ञ में आहुति देने झड़ाया धाम पहुँचेंगे। 

गोहाटी रेलवे स्टेशन पर बनवारी लाल सेवदा, कैलाश कुड़ी (भारतीय मिष्ठान भंडार), प्रकाश यादव और विकास यादव ने प्रतिनिधिमंडल को सप्रेम विदाई दी। उल्लेखनीय है कि झड़ाया धाम पर महायज्ञ की तैयारियाँ वर्तमान में युद्धस्तर पर जारी हैं।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................