"पक्षी बचाओ-परिण्डे लगाओ" अभियान: भुसावर-वैर क्षेत्र में लगाए गए 61 परिण्डे; पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने की शिरकत

May 13, 2026 - 19:35
 0
"पक्षी बचाओ-परिण्डे लगाओ" अभियान: भुसावर-वैर क्षेत्र में लगाए गए 61 परिण्डे; पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने की शिरकत

भुसावर, (विष्णु मित्तल) जिले में पक्षियों के संरक्षण हेतु संचालित "पक्षी बचाओ-परिण्डे लगाओ" अभियान के तहत बुधवार को भुसावर एवं वैर उपखण्ड के आधा दर्जन गांवों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री बालाजी मन्दिर विकास समिति एवं समृद्ध भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 61 परिण्डे लगाए गए।  

गांवों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था:
समिति के संस्थापक पण्डित ओमप्रकाश तथा महन्त तनु शर्मा के सानिध्य में गांवों में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाने के साथ-साथ ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। अभियान के तहत गाँव हिसामडा के श्री हनुमान मन्दिर पर 21, इटामडा में 11, निठार में 15, बरौली में 11 तथा सिरस, रणधीरगढ़ व मैनापुरा में 1-1 परिण्डे लगाए गए। श्रीमती आशा कोली ने इस पुनीत कार्य के लिए 111 परिण्डे प्रदान किए।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली रहे। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप और गर्मी में मूक पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पण्डित सुरेन्द्र कुमार मसारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशा कोली, श्रीमती बृजेश बरौलीधार, उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी शशिकांत मिश्रा, भानुप्रताप लवानियां और नीरज कोली उपस्थित रहे। 

समिति सदस्य रामदयाल चौधरी और सन्तोष शर्मा के अनुसार, समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता एवं प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता के निर्देशन में यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर ममता मिश्रा, पिंकी प्रजापत, विनेश देवी, सपना देवी, राजु शर्मा, मोहित सैनी और विष्णु मित्तल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परिण्डे बांधकर उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................