ढिगावड़ा में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी: बदमाशों ने की फायरिंग, लाखों के जेवरात पार

May 14, 2026 - 19:36
 0
ढिगावड़ा में ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी: बदमाशों ने की फायरिंग, लाखों के जेवरात पार

राजगढ़ (अनिल कुमार गुप्ता): राजगढ़ थाना क्षेत्र के ढिगावड़ा कस्बे में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। बदमाश दुकान का शटर तोड़कर करीब 3-4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित परिवार पर फायरिंग भी की।

पीड़ित भुवनेश सोनी ने बताया कि उनके बड़े भाई नरेंद्र सोनी की ज्वेलरी की दुकान पर देर रात करीब 8-10 नकाबपोश बदमाश 'कैम्पा' गाड़ी में सवार होकर आए थे। बदमाशों ने शटर का लॉक तोड़कर दुकान में प्रवेश किया।

ऊपर रह रहे परिवार को जब आहट हुई तो उन्होंने छत से बदमाशों पर पत्थर फेंके। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि, बदमाश दुकान में रखी भारी तिजोरी को ले जाने में असफल रहे।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद राजगढ़ पुलिस करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। चोरी की राशि करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

राजगढ़ पुलिस की तकनीकी टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................