एसडीएम कार्यालय की नींव में गड्ढे पानी,बार एसोसिएशन ने किया विरोध प्रदर्शन
रामगढ़ (अलवर)
अलवर जिले की रामगढ़ स्कूल भवन गिरने से बच्चों की मौत के बाद सरकार के निर्देश पर जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी स्कूल भवनों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार सरकारी अधिकारी स्वयं अपने ही कार्यालयों के भवनों की दुर्दशा से अनभिज्ञ हैं। इसका ताजा और जीता जागता उदाहरण है रामगढ़ का उपखंड कार्यालय के भवन का मामला सामने आया है।
इस भवन की फ्रंट दीवार के साथ करीब डेढ़ फीट व्यास व अज्ञात गहराई का गड्ढा बना हुआ है। इस छोटे से गड्ढे में सिविल एवं एसडीएम कोर्ट परिसर में जमा करीब कई हजार लीटर से अधिक बरसाती पानी समा गया। भवन की नींव में इतनी बड़ी मात्रा में बरसाती पानी समा जाने से एसडीएम कार्यालय भवन की सुरक्षा को खतरा को देखकर गुरुवार को दोपहर बाद रामगढ बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की।
मौके पर मौजूद बार एसोसिएशन के एडवोकेट संजीव अरोड़ा,धर्मपाल,अमित कसौटिया,रघुवीर कसाना,राजू सांवरिया व आस मौहम्मद,राजकुमार यादव,दिनेश शर्मा,राकेश यादव आदि ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार इस गड्ढे को लेकर पूर्व एसडीएम को अवगत कराया गया। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। तेज बारिश के बाद सिविल कोर्ट एवं एसडीएम कार्यालय भवन के अहाते में जमा लगभग हजार लीटर से अधिक पानी इस छोटे से गड्ढे में समा गया। प्रत्यक्ष रूप से यह पानी एसडीएम कार्यालय की नींव में समा गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में एसडीएम को अवगत कराने गए लेकिन एसडीएम की कार्यशैली सही नहीं लगी ना ही संतोषजनक जवाब दिया।
एसडीएम अनिल मीना ने बताया कि मैंने पिछले सप्ताह ही यहां कार्यभार संभाला है। भवन की नींव में बड़ी मात्रा में पानी गया है। पूरे कस्बे में जल भराव की स्थिति देखी है। नगरपालिका को इस गड्ढे को भरने एवं जल निकासी व्यवस्था बनाने को कहा है।


