लघु उद्योग भारती, भरतपुर की मासिक कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

May 14, 2026 - 19:49
 0
लघु उद्योग भारती, भरतपुर की मासिक कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  लघु उद्योग भारती, भरतपुर की मासिक कार्यकारिणी बैठक का आयोजन बुधवार को कार्यकारिणी सदस्य  मनोज अग्रवाल के प्रतिष्ठान डी.एम. इंडस्ट्रीज, RIICO क्षेत्र में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह कुंतल ने की।

बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह कुंतल द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ किया गया। इसके पश्चात जिला सचिव  राहुल बंसल ने पिछली बैठक की कार्यवाही का पठन किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बैठक में RIICO क्षेत्र एवं उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। उद्योगपति  विवेक अग्रवाल ने ओल्ड RIICO क्षेत्र की फैक्ट्रियों को बैंक ऋण हेतु RIICO द्वारा NOC जारी नहीं किए जाने की समस्या उठाते हुए कहा कि इससे उद्योगों का संचालन एवं उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में RIICO कार्यालय भरतपुर एवं RIICO प्रबंध निदेशक, जयपुर से मिलकर समस्या समाधान का निर्णय लिया गया।

सुनील प्रधान ने RIICO क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के कार्य में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की। वहीं  राधेश्याम गोयल ने सिमको से तेज सिंह नगला होते हुए RIICO आने वाले वैकल्पिक मार्ग पर जलभराव एवं गड्ढों की समस्या बताते हुए कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व सड़क की मरम्मत नहीं होने पर आवागमन बाधित हो सकता है। इस विषय को भी जिला कलेक्टर के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष  मनीष सिंघल ने “Leap Portal” की जानकारी देते हुए सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में इससे जुड़ने का आग्रह किया।

इसके अतिरिक्त दीन दयाल सिंघल ने GST विभाग द्वारा ईमानदार व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सभी वैध दस्तावेजों एवं कर भुगतान के बावजूद विक्रेताओं पर खरीदार फर्म की अनियमितताओं का भार डालना न्यायोचित नहीं है। इस विषय पर GST विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जयपुर एवं दिल्ली में मिलकर समाधान की मांग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अमित अग्रवाल ने जयपुर में आयोजित स्थापना दिवस के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की जानकारी भी सभी सदस्यों को दी।

बैठक में डॉ. प्रेम सिंह कुंतल, राहुल बंसल, विवेक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अमित चौधरी, सीए हेमंत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीन दयाल सिंघल, मनीष कुमार सिंघल, अनुपम सिंह ,सुनील प्रधान एवं राधेश्याम गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में जिला सचिव  राहुल बंसल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................