संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ में भामाशाह ने भेंट किया वाटर कूलर
तखतगढ़ (बरकत खान) भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु तखतगढ़ निवासी भामाशाह धीरा देवी (धर्मपत्नी पेकाराम देवासी) ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने नगर के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को एक उच्च क्षमता का वाटर कूलर भेंट किया है।भामाशाह धीरा देवी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के हित में लगभग 47,000 रुपये की लागत वाली मशीन दान की है।
प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर के अनुसार, इस वाटर कूलर की स्थापना से अब प्रतिदिन विद्यालय के लगभग 550 विद्यार्थियों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। भामाशाह परिवार के इस योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा प्रधानाचार्य कक्ष में उनका बहुमान (सम्मान) किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी हीरालाल देवासी, प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर, व्याख्याता बृजेश सिंह, दलवीर सिंह, सांवल राम तथा प्रयोगशाला सहायक प्रीतम कुमार आदि मौजूद रहे।


