भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आयोजित, विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

May 14, 2026 - 20:07
 0
भारतीय किसान संघ की जिला बैठक आयोजित, विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अलवर (दिनेश लेखी) भारतीय किसान संघ अलवर जिला इकाई की जिला बैठक का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। बैठक के उपरांत जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर योगेश डागुर को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विशेष रूप से गोशालाओं की स्थिति सुधारने, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों के निस्तारण की मांग उठाई गई।
संघ के जिला अध्यक्ष पदम सिंह डागुर ने बताया कि बैठक में जिले भर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसान हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में रथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया, जिससे गांव-गांव तक संगठन की विचारधारा एवं किसान हित की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा सके।
बैठक में महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी, ताकि ग्रामीण महिलाओं को कृषि, स्वरोजगार एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके। इसके अलावा कृषि विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को योजनाओं की सही जानकारी नहीं मिलने के कारण वे कई लाभों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में संगठन गांव स्तर तक जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा।
बैठक में किसानों की फसल, सिंचाई, बिजली, पशुपालन एवं गौशालाओं से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई तथा प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की गई। अंत में संगठन पदाधिकारियों ने किसान हितों के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................