आधुनिक कृषि तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय, 'ग्राम कृषि महोत्सव' का भव्य आयोजन

May 14, 2026 - 20:08
 0
आधुनिक कृषि तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय, 'ग्राम कृषि महोत्सव' का भव्य आयोजन

धौलपुर ( विष्णु मित्तल) कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), धौलपुर द्वारा “ग्राम कृषि महोत्सव” के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों तथा नवीनतम कृषि आदानों की जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश गोदिकानिदेशक, विस्तार शिक्षा तथा डॉ. के.सी. शर्मा, निदेशक छात्र कल्याण, एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, धौलपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. प्रभु दयाल शर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक, धौलपुर तथा डॉ. तनुज चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान इफको भरतपुर के उप क्षेत्र प्रबंधक श्री श्याम सुंदर ने किसानों को नैनो उर्वरकों की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक एवं सागरिका जैसे उत्पादों के लाभ बताते हुए ड्रोन तकनीक के माध्यम से उर्वरक एवं कीटनाशक छिड़काव की आधुनिक विधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से कृषि लागत में कमी आने के साथ-साथ उत्पादन एवं फसल की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित एवं सतत उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कृषि संबंधी विभिन्न समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समापन किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती अपनाकर अधिक उत्पादन एवं बेहतर आय अर्जित करने के संदेश के साथ किया गया। किसानों ने इस आयोजन को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।  इस कार्यक्रम में इफको भरतपुर द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें इफको धौलपुर के SFA राहुल परिहार तथा इफको बाजार मणियां के मनोज कुमार ने किसानों को ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों के छिड़काव के बारे मे जानकारी दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................