शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

May 14, 2026 - 20:07
 0
शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कठूमर (दिनेश लेखी) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड कठूमर द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर खंड अध्यक्ष ललित कुमार जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि संगठन द्वारा समय-समय पर शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा गया, लेकिन अब तक कई मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है। इससे प्रदेशभर के शिक्षकों में निराशा और आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने सरकार से शिक्षकों एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
महासंघ ने कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक विभिन्न चरणों में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से शिक्षकों के हित में ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों में शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्मावकाश सहित सभी अवकाश यथावत रखने, द्वितीय वेतन श्रृंखला सहित शेष संवर्गों के स्थानांतरण करने, लंबित पदोन्नतियां शीघ्र जारी करने, विद्यालयों में रिक्त पदों पर स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पदस्थापन करने तथा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग शामिल रही।
इसके अलावा आरजीएचएस व्यवस्था को सुचारू रखने, वेतन विसंगतियां दूर करने एवं संविदा शिक्षकों को नियमित करने सहित अन्य मांगों पर भी सरकार से सकारात्मक कार्रवाई की मांग की गई।
इस मौके पर जिला सभाध्यक्ष कैलाश कूलवाल, उप सभाध्यक्ष राजेंद्र मीना, खंड मंत्री भजन लाल मीना, पवन गुर्जर, संतोष कुमारी, लाखन सिंह,बसराम बैरवा, शुभम, विक्रम, सोनू, उदल सिंह समेत अनेक शिक्षक मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................