अखिल भारतीय जाटव समाज संस्था के पदाधिकारियों द्वारा महवा थाना प्रभारी सचिन शर्मा का किया स्वागत सम्मान

May 14, 2026 - 20:09
 0
अखिल भारतीय जाटव समाज संस्था के पदाधिकारियों द्वारा महवा थाना प्रभारी सचिन शर्मा का किया स्वागत सम्मान

महवा (दिनेश लेखी) महवा थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने पर थाना अधिकारी सचिन शर्मा का अखिल भारतीय जाटव समाज संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में चंद्रभान ठेकेदार प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना प्रभारी सचिन शर्मा को माला, साफा एवं संस्था का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। 
इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर राजस्थान उपाध्यक्ष रामदयाल सोकरिया, महामंत्री यादराम ठेकेदार, जिला अध्यक्ष मुंशी बारोलिया, मीडिया प्रभारी दीनदयाल ठेकेदार, सदस्य काशीराम, तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश सरदार, विजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................