नगला केसरिया गांव में किया रथ का भव्य स्वागत

May 14, 2026 - 20:10
 0
नगला केसरिया गांव में किया रथ का भव्य स्वागत

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की ग्रामीणजनों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत भरतपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत बझेरा के नगला केसरिया गांव में गुरूवार को रथ के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 
ग्राम रथ के माध्यम से वीडियो प्रस्तुति द्वारा किसानों को आधुनिक खेती, जैविक खेती, कृषि यंत्रों पर अनुदान, सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं एवं विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। ग्राम रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों एवं आमजन को योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिससे गांव-गांव विकास की नई गति मिल रही है।
अतिथि के रूप में संभाग प्रभारी बिहारी लाल विश्नोई ने राज्य सरकार की उपलब्ध्यिों की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्राम विकास को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामवासी जानकारी लेकर अधिकाधिक लाभ लें। गिरधारी गुप्ता ने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कृषि नवाचारों एवं ग्राम विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

इसलिए ग्राम वासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित होना चाहिए। इस अवसर पर गिरधारी तिवारी, शैलेश कौशिक, सत्येन्द्र गोयल, मनोज भारद्वाज, गिरधारी गुप्ता, डॉ वीरेंद्र पचौरी, अभयवीर सोलंकी, श्याम सुंदर गौड, रज्जन सिंह, भगवान दास शर्मा, अनुराग तमरौली, आकाश हथैनी, जीतू फौजदार, रनधीर मदेरणा, डॉ. महावीर, हेमन्त शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह धम्मू सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................