एमपी. वूमेन फिटनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ, डॉ. सुधा सिंह एवं पार्षद एडवोकेट लोकेश तमरौली ने किया उद्घाटन
भरतपुर (विष्णु मित्तल)। एम.पी. वूमेन फिटनेस सेंटर का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं इतिहासकार डॉ. सुधा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित पार्षद एडवोकेट लोकेश तमरौली उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फिटनेस सेंटर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एम.पी. फिटनेस सेंटर की मैनेजर मोनिका सिंह एवं सेंटर मैनेजमेंट की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. सुधा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एडवोकेट लोकेश तमरौली, पार्षद नगर निगम भरतपुर का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सुधा सिंह और पार्षद एडवोकेट लोकेश तमरौली ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूकता के महत्व पर भी चर्चा की गई। सेंटर प्रबंधन ने अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

