विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को चलायेगा ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ कार्यक्रम

Jun 4, 2026 - 15:43
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनेस्को चलायेगा ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ कार्यक्रम
गुरला:-(बद्रीलाल माली) जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को ‘‘एक पौधा देश के नाम’’ सघन पौधारोपण कार्यक्रम ईरांस के पास देवछाया विहार कॉलोनी में आयोजित किया जायेगा। 
जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण अभियान के साथ ही जन भागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। इस पौधरोपण अभियान में पीपल, आम, बरगद, नीम आदि के वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। माली ने यूनेस्को के सभी सदस्यों से आव्हान किया कि वो विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने नजदीक ही अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................