शुद्ध आहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई; रामगढ़ में 400 किलो दूषित मिश्री मावा व कलाकंद नष्ट, बिना लाइसेंस चल रही डेयरी सीज; कोट्पा एक्ट के तहत दुकानदारों के चालान

Jun 5, 2026 - 18:14
 0
शुद्ध आहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई; रामगढ़ में 400 किलो दूषित मिश्री मावा व कलाकंद नष्ट, बिना लाइसेंस चल रही डेयरी सीज; कोट्पा एक्ट के तहत दुकानदारों के चालान

अलवर (अनिल गुप्ता) आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर, श्रीमान जिला कलेक्टर अलवर एवं  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट का दौर जारी है।
 अभियान के तहत आज कार्यालय में प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल सैयद कॉलोनी, ग्राम गोलेटा, तहसील रामगढ़ स्थित मिठाई निर्माण एवं विक्रय इकाई अंश डेरी पर पहुंचा उक्त इकाई पर पहुंचने पर उक्त इकाई के पास कोई वैध फ़ूड लाइसेंस नहीं पाया गया एवं उक्त इकाई द्वारा मिश्री मावा एवं कलाकंद मिठाई का निर्माण किया जा रहा था, जिसमें से उक्त मिश्री मावा एवं कलाकंद मिठाई का नमूना जांच हेतु लिया जाकर करीब 400 किलो मिश्री मावा एवं कलाकंद मिठाई को मौके से दूषित होने पर नष्ट कराया गया, एवं उक्त इकाई के मालिक मोबीन खान को वैध लाइसेंस बनवाया जाने तक उक्त इकाई को बंद रखने को पाबंद किया।

वहीं प्रदेश भर  बिना सचित्र चेतावनी के तंबाकू एवं सिगरेट उत्पाद बिक्री किए जाने की आशंका पर आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल अलवर द्वारा अलवर शहर के घंटाघर एवं पंसारी बाजार स्थित तंबाकू एवं सिगरेट विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा कोट्पा एक्ट 2003 के तहत चेतावनी बोर्ड नहीं लगा पाए जाने पर चालान काटने की कार्रवाई की गई एवं 9 चालान कर नौ सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया।  इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, जय सिंह यादव, अशोक लखेरा एवं विश्व बंधु गुप्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................