विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को के तत्वाधान मे भीलवाड़ा ब्लड बैंक के सहयोग से श्रीनाथ हॉस्पिटल में सुबह 9 बजे से होगा आयोजन

Jun 9, 2026 - 17:03
 0
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को  के तत्वाधान मे भीलवाड़ा ब्लड बैंक के सहयोग से श्रीनाथ हॉस्पिटल में सुबह 9 बजे से होगा आयोजन

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) जिला यूनेस्को एसोसिएशन व श्रीनाथ हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस 14 जून, रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।  जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि जिला यूनेस्को एसोसिएशन व श्रीनाथ हॉस्पीटल के संयुक्त तत्वावधान व भीलवाड़ा ब्लड बैंक के सहयोग से श्रीनाथ हॉस्पीटल में प्रातः 9 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में युवाओं के साथ-साथ यूनेस्को के सदस्य भी रक्तदान शिविर का हिस्सा बनेंगे। 
स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर खासकर युवाओं से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है। माली ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाती है। माली ने कहा कि आपात स्थितियों, बीमारी, दुर्घटना सहित प्रसव मामलों में जीवन रक्षा के लिए रक्त अति आवश्यक होती है। कई बार आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को सरलता से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है। रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें और यूनेस्को द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक युवा बढ़चढ़ कर भाग ले।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है