लक्ष्मणगढ़ में 26 जनवरी को झांकी प्रदर्शन की मांग

Dec 27, 2025 - 12:36
Dec 27, 2025 - 12:37
 0
लक्ष्मणगढ़ में 26 जनवरी को झांकी प्रदर्शन की मांग

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश गुप्ता) कस्बे में 26 जनवरी को झांकी प्रदर्शन की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन के समक्ष सोमवार को रखा जाएगा। कस्बे के जागरुक नागरिको एवं ग्रामीण क्षेत्र की आवाज को स्थानीय प्रशासन के उपखंड अधिकारी, नगर पालिका कार्यालय में लिखित आवेदन /ज्ञापन सोमवार को देने का फैसला लिया है । 
उन्होंने कहा है कि झांकी प्रदर्शन की कस्बे एवं क्षेत्र के समस्त क्षेत्र वासियों की मांग झांकियां को को पुनः शुरू करवाया जाए जिससे क्षेत्र के लोगों में शैक्षिक वातावरण सुदृढ़ एवं देश प्रेम की भावना जागृत होगी ।मांग के लिए आवश्यक कदम उठाए जाकर विगत वर्षों से चली आ रही झांकी प्रदर्शन परंपरा को कायम रखने का प्रशासन को अवगत कराएंगे।
अविनाश खारवाल अंकित गुप्ता जैकी खंडेलवाल प्रकाश प्रजापत सतीश बसवाल का कहना है कि झांकी प्रदर्शन भी गणतंत्र दिवस समारोह का एक हिस्सा है।
 झांकी प्रदर्शन की मांग को लेकर एक विस्तृत लिखित आवेदन ज्ञापन सोमवार को उपखंड अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सौंपा जाएगा। पूर्व की भांति 26 जनवरी, लक्ष्मणगढ़ में मुख्य समारोह स्थल  स्कूल ग्राउंड से झांकियां शुरू कर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए सांस्कृतिक विरासत, सरकारी योजना, सामाजिक संदेशो एवं शिक्षाप्रद की झांकियां के प्रदर्शन की मांग प्रमुखता से स्थानीय प्रशासन के समक्ष रखेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................