विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के मार्गदर्शन और ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार सोमवार को'विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस' के अवसर पर ग्राम मूनपुर में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति की सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया की शिविर का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों और समाज में उनके प्रति होने वाले दुर्व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। शिविर में पैरा लीगल वालंटियर सुबेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिक के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016' के बारे मेंजानकारी दी।
तथा वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, तथा नालसा की विभिन्न स्कीम्स जैसे 'संवाद' और 'जागृति' के बारे में अवगत कराया। तथा कानूनी सहायता या आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए नालसा के हेल्पलाईन नंबरों के उपयोग के बारे में भी जानकारी प्रदान की ।


