उप निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग ने शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण; आवासीय पट्टे, प्रमाण-पत्र वितरित कर आमजन से किया सीधा संवाद

Jun 16, 2026 - 20:03
 0
उप निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग ने शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण; आवासीय पट्टे, प्रमाण-पत्र वितरित कर आमजन से किया सीधा संवाद

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके घर के पास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका उच्चैन में मंगलवार को शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्वायत्त शासन विभाग रिछपाल सिंह बुडरक ने शिविर का औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे एवं विभिन्न प्रमाण-पत्र सौंपे। 

उपनिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में दी जा रही छूट एवं राहत का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य है कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलें। 
उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद कर फीडबैक भी लिया और शिविर की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान नगरीय क्षेत्र नियम 69-ए के तहत 01 आवासीय पट्टा जारी कर लाभार्थी को मौके पर ही सौंपा। साथ ही अन्य योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।नगर पालिका उच्चैन के अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के दौरान नियम 69-ए के तहत 01 आवासीय पट्टा जारी किया गया। कस्बे में 15 नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं एवं 4 खराब स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत कार्य कराया गया, जिससे रात्रि में आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 06 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किए गए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 02 आवेदकों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र मौके पर ही जारी किए गए। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है