गुदलेसर में नहरी पानी की समस्या: ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Jun 19, 2026 - 21:37
 0
गुदलेसर में नहरी पानी की समस्या: ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईटावा लाखा के राजस्व ग्राम गुदलेसर में पिछले लंबे समय से नहरी पानी की किल्लत और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे ग्रामीणों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। पानी की विभिन्न समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मकराना विधायक पुत्र आमीर गैसावत जोंटी के नेतृत्व में नहर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष वैष्णव से मिला और उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। अधिकारियों से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने नहरी पानी से जुड़ी अपनी पीड़ा खुलकर व्यक्त की। ग्रामीणों ने बताया कि ​गाँव के कई पात्र परिवार आज भी वैध नहरी जल कनेक्शन के लिए तरस रहे हैं। जिन घरों में कनेक्शन हैं, वहाँ भी नियमित और पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति नहीं की जा रही है। सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया कि जहाँ जरूरत है वहाँ पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जबकि नियमों को ताक पर रखकर अन्य गैर-जरूरी स्थानों पर अवैध कनेक्शन और पाइपलाइनें डाल दी गई हैं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे आमीर गैसावत जोंटी ने अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभाग से इन सभी विसंगतियों की जांच कर पात्र लोगों को तुरंत न्याय दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अभियंता मनीष वैष्णव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई कर जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इस दौरान नवल मुंडेल, राजूराम, मुकेश गोदारा, सुरेश गोदारा, रिधाराम डूडी, शिवराम, मोतीराम, उगमाराम, भंवराराम, मेहराम गोदारा, घाशीराम, शिवराम गोदारा, ओंकार गोदारा सहित गुदलेसर गाँव के दर्जनों ग्रामीण व प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................