विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम

Jun 19, 2026 - 21:41
 0
विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम
भरतपुर (कोश्लेंद्र दत्तात्रेय) 19 जून। जिलेभर में 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक योगाभ्यास कर मनाया जायेगा। जिला स्तरीय समारोह विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में होगा जिसमें विशेषज्ञ प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करायेंगे। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार 21 जून  को जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयोजित होगा। योगाभ्यास में विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में आमजन भी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त कर दायित्व सौंपे गये हैं। ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के कार्मिक अपने क्षेत्रीय योग कार्यक्रम स्थल में भाग लेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जिले में आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों में अधिकाधिक जुडकर लाभ उठायें।
उपनिदेशक आयुर्वेद एवं जिला नोडल अधिकारी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस डॉ. साधूराम शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में योगाभ्यास कर मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की पूर्व तैयारियों के क्रम में 20 जून शनिवार को प्रातः 6 बजे बिजलीघर चौराहे से कुम्हेर गेट तक जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा। 
ये 33 योगक्रियाएं करायी जायेंगी
योगाभ्यास के दौरान ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धवक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्धउष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतूवंधासन, उत्तानपादासन, अर्द्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, नाडी शोधन, अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी सहित अन्य योगक्रियाएं करायी जायेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................