पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का वराडा मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत; पूर्व विधायक लोढ़ा के नेतृत्व मे हुआ सत्कार
सिरोही (रमेश सुथार) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर से सड़क मार्ग से होते हुए रविवार शाम 9.00 बजे सिरोही स्थित हॉटल बाबा रामदेव हॉटल पहुँचे जहाँ सिरोही के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने हॉटल मे भोजन ग्रहण किया। उसके बाद वह सिरोही से सड़क मार्ग से होते हुए गोयली चौराहा पहुँचे तो वहाँ खडे कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया, उसके बाद वह जावाल, बरलूट मे भी उनका सत्कार हुआ उसके बाद वह वराडा हनुमान मंदिर पहुँचे जहाँ सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को गुलाब के फूलो से पुष्पवर्षा कर उन्हें राजस्थानी साफा व 20 किलो की पुष्प माला पहनाकर भव्य सत्कार किया गया।
जनता ने जयकारा लगाते हुए कहा की देखो देखो कौन आया राजस्थान का शेर आया जैसे गगनभेदी नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत उदयपुर से रवाना होकर रविवार, 21जून को रात 11.30 बजे वराडा स्थित हनुमान मंदिर पहुँचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया। इसके पश्चात गहलोत जालोर के लिए निकल पड़े। इस दौरान राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री,सांचोर के पूर्व विधायक सुखराम बिश्नोई, कांग्रेस जालोर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल,आहोर कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सरोज चौधरी,पूर्व विधायक सिरोही संयम लोढ़ा,सीएल आहोर प्रधान संतोष कुंवर गहलोत,डॉ. रमेश देवासी, पीपीसी सदस्य किशोर राजपुरोहित, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।


