राज्यमंत्री देवासी रहे जिले के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शरीक

Mar 26, 2026 - 19:34
Mar 26, 2026 - 19:36
 0
राज्यमंत्री देवासी रहे जिले के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शरीक

सिरोही (रमेश सुथार)  राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने रामनवमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
  राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने क्षैत्रपाल मंदिर के सामने आखरीया के पास ग्राम गोयली में श्री महाराणा प्रताप चौक के उद्घाटन कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भाग लिया।
 इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन सदैव राष्ट्रभक्ति,संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है,उन्होंने चौक को भी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया। राज्यमंत्री देवासी ने अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम को समरवीर सिंह देवड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी भजनों की प्रस्तुतियां अशोक माली एवं मीनाक्षी द्वारा दी गई ।
 जिला परिषद सदस्य दिलीप सिंह मांडानी ने विभिन्न इतिहास विषयक जानकारी दी। कार्यक्रम को डॉ रक्षा भंडारी एवं गणपत सिंह राठौड़, उदय सिंह डिंगार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राजकुंवर , नाथूसिंह सोलंकी, अनुप सिंह सोलंकी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................