सहकारिता सप्ताह के तहत उत्कृष्ट किसानों एवं सहकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान

Jul 1, 2026 - 19:40
 0
सहकारिता सप्ताह के तहत उत्कृष्ट किसानों एवं सहकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान

सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है सहकारिता- राजीव शर्मा

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजीव शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में दी भरतपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, भरतपुर द्वारा भरतपुर, धौलपुर एवं डीग जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों, व्यवस्थापकों, प्रगतिशील किसानों एवं सहकारी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजीव शर्मा ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं किसानों से अधिकाधिक संख्या में सहकारिता आंदोलन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि सहकारिता की पहुंच गांव-गांव तक हो तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सहकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा पैक्स गठन, पैक्स की कार्यप्रणाली, सहकारिता से समृद्धि, कृषि ऋण, कृषि आधुनिकीकरण तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि सहकारी संस्थाएं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, सस्ती ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उप रजिस्ट्रार शचींद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सहकारिता सप्ताह का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को नई दिशा एवं गति प्रदान करना, किसानों को आधुनिक कृषि एवं सहकारी योजनाओं से जोड़ना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।
इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 भरतपुर अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार, अतिरिक्त अधिशाषी अधिकारी अंजली सिनसिनवार, सहायक अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार, जिला संयोजक सहकारिता गोविंद सिंह, सह संयोजक अमर सिंह फौजदार, विजेंद्र कुमार शर्मा सहित दी भरतपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
 उत्कृष्ट किसानों एवं सहकारी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान-
समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ने हरभान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, लेखराज सिंह, भगवान सिंह, खेम सिंह, निरंजन सिंह, छत्तर सिंह, महादेवी, बनवारी लाल, विनोद कुमार, देशराज सिंह, गोविंद सिंह भगौर, मुकेश सिंह, चन्द्रपाल एवं राजेन्द्र सिंह सहित अनेक उत्कृष्ट किसानों एवं सहकारी कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित किसानों ने सहकारिता के माध्यम से कृषि विकास एवं ग्रामीण समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है