रूपवास में 7 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर, एससी-एसटी वर्ग को उद्योग लगाने के लिए मिलेगा लोन और अनुदान

Jul 1, 2026 - 19:41
 0
रूपवास में 7 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर, एससी-एसटी वर्ग को उद्योग लगाने के लिए मिलेगा लोन और अनुदान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार तथा उद्योग-व्यापार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 संचालित की जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य गैर-कृषि क्षेत्रों जैसे विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
महाप्रबन्धक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र चन्द्रमोहन गुप्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को उद्योग, सेवा एवं व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु मार्गदर्शन, सहयोग तथा विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। कृषि एवं उससे संबद्ध गतिविधियों को छोड़कर सभी वैध विनिर्माण, सेवा एवं व्यापारिक गतिविधियां योजना के दायरे में शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति तथा ऐसी साझेदारी फर्में, जिनमें एससी, एसटी वर्ग के भागीदारों की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से अधिक हो, लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। पात्र उद्यमियों को वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से परियोजना लागत का 85 से 90 प्रतिशत तक ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क का पुनर्भुगतान, परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 25 लाख रुपये तक मार्जिन मनी अनुदान तथा 5 वर्षों तक 6 से 9 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान जैसी आकर्षक वित्तीय सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती हैं। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से मंगलवार, 7 जुलाई  को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति रूपवास में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
महाप्रबन्धक ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, ओडीओपी एमएसएमई योजना तथा राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना सहित विभागीय विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र ने सभी पात्र युवाओं, उद्यमियों एवं इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूकता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के अवसरों का लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है